जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर स्थित साहू होटल के पास चंदन गिरी की देर रात हत्या कर शव को फेंका गया है. मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई. चंदन गिरी का आपराधिक इतिहास रहा है. वह होमपाइप इंदिरानगर का रहने वाला था. (नीचे भी पढ़ें)

कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था. पुलिस के मुताबिक अपराधी का तार या किसी अन्य चीज से गला घोट कर हत्या किया गया है और और शव लाकर सीतारामडेरा में फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरी और उसकी पत्नी इशिका कौर का कहना है कि सोमवार शाम वे दोनों भाई के केस के सिलसिले में सीतारामडेरा थाना गए थे. उसके बाद वे शीतला मंदिर गए थे. रात 9:30 बजे चंदन गिरी ने उन्हें उनके मायके में छोड़ा और घर जाने की बात कह कर निकल गए. रात में उनके साथ क्या हुआ इसकी सूचना नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

सुबह में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घर वालों को दी. चंदन दिसंबर में जेल से छूट कर आया था और फिलहाल कहीं काम करता था. उसकी शादी इसी साल मार्च में हुई थी.




