पटमदा: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पटमदा बाजार निवासी अनिल टुडू की 12 वर्षीय बेटी लक्ष्मी टुडू को बेहतर इलाज के लिए रविवार देर रात टीएमएच में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने उसके दोनों पैरों के ऑपरेशन के लिए तत्काल डेढ़ लाख रुपये जमा करने को कहा है. परिजनों ने अब तक एक लाख रुपये की व्यवस्था की है. इसमें वाहन मालिक की ओर से 66 हजार रुपये, जबकि शेष राशि सगे-संबंधियों से जुटाई गई है. जरूरी 50 हजार रुपये की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण सोमवार को लक्ष्मी का ऑपरेशन टल गया. (नीचे भी पढ़ें)
इससे परिजन काफी चिंतित हैं और आर्थिक मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं. मामले में स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी से भी सहयोग की मांग की गई है.इधर, दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन को पटमदा थाना प्रभारी ने जब्त कर लिया है. घटना के बाद घायल बच्ची के इलाज के लिए परिजन लगातार आर्थिक सहायता जुटाने में लगे हैं.




