घाटशिला : श्रावण मास के शुभ अवसर पर घाटशिला राम मंदिर में भारद्वाज परिवार की ओर से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है. इसमें ओडिशा के भद्रक से पधारे मुकुल चंद्र जी भक्तों को शिव महापुराण की कथा श्रवण करा रहे हैं. कथा के चौथे दिन उन्होंने कहा कि ये संसार मेरा नहीं है, लोभ-मोह में फंसे हुए हैं लोग, कोई अपना नहीं है. संसार में सिर्फ भगवान शिव अपके साथ हैं, भगवान के पास जाने के बाद मुक्ति मिलती है. (नीचे भी पढ़ें)

आज भगवान गणेश जी के चरित का वर्णन हुआ. कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे. कथा ज्ञान यज्ञ मुख्य यजमान किशोर कुमार शर्मा एवं निशा शर्मा की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है. सात दिवसीय यह शिव महापुराण कथा दोपहर 3:30 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चलती है. आज भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. गृहस्थ जीवन सुखमय बनाने के लिए मनुष्य को साल में एक बार शिव महापुराण की कथा सुननी चाहिए. कथा सुनने के लिए जमशेदपुर, चाकुलिया एवं बंगाल से भी श्रद्धालु पहुंचे थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर भारद्वाज परिवार के श्रावण भारद्वाज, बनवारी लाल शर्मा, विनोद शर्मा,रमेश शर्मा, महेश शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, विक्रम शर्मा, गोविन्द शर्मा, कृष्णा शर्मा,कपिल शर्मा,चेतन शर्मा,सुनील शर्मा, राजेश जैन, राजेश गुप्ता अनांद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विजय अग्रवाल,गोपाल शर्मा,राजू जैन,रामू बाबू अग्रवाल, मातादीन अग्रवाल,राजू गुप्ता, राजेन्द्र शर्मा, संजय जैन,ललित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल , गोविन्द भारद्वाज सुनील जैन, सांवर मल अग्रवाल, एवं मंदिर कमेटी के सदस्य एवं महिला सदस्य अनीता अग्रवाल, रश्मिता अग्रवाल, सिम्पल अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, मीरा गोयल, रेखा जैन, ललिता अग्रवाल,किरण अग्रवाल, किरण बंसल, मीना जैन,संजू जैन,आशा अग्रवाल, उषा अग्रवाल उपस्थित थे.




