जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में मेरा भारत राष्ट्रीय खेल दिवस – 2026 युवा कनेक्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ. कुलपति प्रो इला कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम के पहले चरण में राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल माध्यम से किया गया, जिसमें केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेलकूद मंत्रालय की ओर से मनसुख मांडविया ने पिछले 12 वर्षों से भारत की खेल यात्रा एवं खेलों के प्रोत्साहन के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. तत्पश्चात एक लघु फिल्म के द्वारा भारत की खेल उपलब्धियों को दर्शाते हुए युवाओं को भविष्य में होने वाले ओलंपिक एवं कॉमनवेल्थ खेलों के लिए प्रेरित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के द्वारा देश की 1389 संस्थाओं के युवाओं को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कहा – “खेलेगा युवा तो खिलेगा युवा”. उन्होंने आगे यह भी कहा कि भारत के युवाओं को नशा-मुक्त विकसित भारत के निर्माण के लिए खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ानी होगी और भारत सरकार ने खेलों के बजट को भी बढ़ाया है और साथ ही 5 वर्ष से 15 वर्ष की प्रतिभाओं को तराशने के अभियान की जानकारी भी दी. प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रतिभाओं जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की स्टूडेंट्स अफेयर की डीन डॉ किश्वर आरा, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पुर्ती ने दीप प्रज्वलन के साथ किया. (नीचे भी पढ़ें)
तत्पश्चात युवा फुटबॉल प्रतिभा ऋचा सिंह एवं कल्पना हांसदा को सम्मानित किया गया. डीन डॉ किश्वर आरा ने नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई. युवा फुटबॉलर ऋचा सिंह ने अपने अनुभव छात्राओं के साथ साझा किये. इसके बाद सभी एनएसएस स्वयंसेविकाओं को माय भारत पोर्टल में पंजीकृत करने के लिए अपील की गई और धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इस कार्यक्रम में एनएसएस ऑफिसर डॉ डी पुष्पलता, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ त्रिपुरा झा, डॉ सजीत महतो, डॉ प्रभात कुमार, सुश्री तेजा एवं विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.







