जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह में रविवार सुबह करीब 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार करीब 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार, काली मंदिर के पास रहनेवाला रोहित दास रविवार सुबह मोटरसाइकिल से पारडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया तथा मामले की जांच शुरू की.




