जमशेदपुर / आदित्यपुर : जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की लगातार निगरानी जारी है. 31 अगस्त की सुबह 8 बजे जारी बाढ़ सेल की रिपोर्ट के अनुसार खरकई नदी आदित्यपुर ब्रिज के पास खतरे के निशान से 0.03 मीटर ऊपर बह रही है. यहां नदी का जलस्तर 129.03 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का स्तर 129.00 मीटर निर्धारित है. हालांकि जलस्तर का ट्रेंड घटता हुआ दर्ज किया गया है, जिससे तत्काल राहत के संकेत मिले हैं. खरकई नदी के गंजिया बैराज के आठ गेट खुले हैं. यहां से नदी में 1186.54 क्यूमेक्स पानी का डिस्चार्ज हो रहा है. वहीं खरकई डैम के दो गेट खुले हैं और 55.18 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. डैम का जलस्तर 311.80 मीटर है और यहां जलस्तर बढ़ने का ट्रेंड दर्ज किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इधर, सुवर्णरेखा नदी के एक्स-चांडिल डैम पर जलस्तर 179.19 मीटर दर्ज हुआ. यहां कुल 744.57 क्यूमेक्स पानी का डिस्चार्ज है. मानगो ब्रिज पर सुवर्णरेखा का जलस्तर 119.70 मीटर रहा और इसमें गिरावट दर्ज की गई. गालूडीह बैराज से 1633.36 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है और छह स्लूइस गेट खुले हैं. प्रशासन जलस्तर में बदलाव की लगातार निगरानी कर रहा है.




