रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में निदेशक आईआईटी मण्डी, प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री को उन्होंने इस्कॉन रांची द्वारा आगामी 04 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कटहल मोड़, रांची में आयोजित होने वाले “श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया. साथ ही मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, एआई, रोबोटिक्स एवं आधुनिक तकनीक की उपयोगिता के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा हुई.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित महामहोत्सव के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर इस्कॉन रांची के पद्मनाभ दास एवं सुधीर कृष्ण चैतन्य दास उपस्थित थे.








