चाकुलिया : चाकुलिया के हवाई पट्टी स्थित नगर पंचायत द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन प्लांट में गुरुवार की रात हाथी ने प्रवेश कर जमकर उपद्रव मचाया है. हाथी ने प्लांट के मुख्य गेट को तोड़ दिया है और प्लांट परिसर में निर्मित कार्यालय के खिड़की को क्षतिग्रस्त कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना पाकर नगर पंचायत कर्मी सुबह में प्लांट पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकलन किया. वहीं कर्मियों ने बताया कि रात में हाथी प्लांट में पहुंचकर भोजन पानी की तलाश में तोड़ फोड़ किया है.




