जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बबलू अंसारी (42) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कपाली के हाशमी मोहल्ला डेमडुब्बी का रहने वाला है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में एएसआई मुन्ना राय समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.




