जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 3 शिव मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी के शुभ दिन में श्रीश्री दुर्गा पूजा के लिए भूमि पूजन किया गया. शिव बॉयज कमेटी द्वारा प्रथम बार दुर्गा पूजा एवं काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मेरा जन्म और बचपन सब कुछ बिरसानगर में ही गुजरा और मैं यहां पल बढ़ कर मुझे बेहद खुशी है कि शिव बॉयज कमेटी के द्वारा पहली बार समाज सेवा के साथ-साथ भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. एक सदस्य के भांति हम सदा यहां साथ रहेंगे और हम चाहते हैं कि प्रतिवर्ष यहां भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन हो. सभी श्रद्धालु मिलकर इस पूजा को अच्छी तरह से करें. (नीचे भी पढ़ें)
वही कमेटी के अध्यक्ष बबलू गोप अपने कहा कि बहुत दिनों से हमारा प्रयास था कि यहां दुर्गा पूजा करें. यहां श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या है. इस सबको देखते हुए हमने यहां पर दुर्गा पूजा की शुरुआत की है. दूसरी ओर अखिलेश चौधरी ने कहा कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भूमि पूजन करना बहुत ही उत्साहवर्धक रहा है और सभी लोग मिलजुल कर यहां पूजा करेंगे. भोग का वितरण होगा और सामाजिक स्तर पर भी एक जुटता आएगी.




