जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित मुर्दा मैदान में सोमवार शाम झाड़ियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की हालत काफी खराब होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों की नजर झाड़ियों के अंदर पड़ी. संदेह होने पर उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था. शव काफी ज्यादा सड़-गल चुका है. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना आजादनगर थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. साथ ही, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां कैसे पहुंचा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है.




