गालूडीह : बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई सबर बस्ती में सोमवार को जहरीला सांप निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. बस्ती में सांप निकलने की सूचना मिलने पर समाजसेवी मंगल कर्मकार मौके पर पहुंचे. उन्होंने सबर ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास की झाड़ियों की सफाई कराई. ग्रामीणों के अनुसार, बस्ती के आसपास लंबे समय से झाड़ियां उग आयी थीं. बारिश के कारण झाड़ियों और आसपास के इलाकों में सांप निकलने का खतरा बढ़ गया है. जहरीला सांप निकलने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया था. (नीचे भी पढ़ें)

मंगल कर्मकार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर झाड़ियों और आसपास के कचरे की सफाई की, ताकि बस्ती में जहरीले जीव-जंतुओं के आने का खतरा कम हो सके. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में बस्ती के आसपास झाड़ियों के कारण सांप और अन्य जहरीले जीव अक्सर दिखाई देते हैं. इससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है. ग्रामीणों ने नियमित रूप से साफ-सफाई कराने की मांग की है.




