आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर फायरिंग मामले में जेल में बंद माझी टोला निवासी शुभम सरकार को पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार देर शाम पेरोल पर कड़ी सुरक्षा के बीच घर लाया गया. पत्नी का एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार रात निधन हो गया था. बताया गया कि शुभम की पत्नी ने चार दिन पहले एक पुत्र को जन्म दिया था. प्रसव के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई. सोमवार को मायके पक्ष के लोग महिला का शव लेकर माझी टोला पहुंचे. पत्नी की मौत की सूचना के बाद शुभम को पेरोल मिली. पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच वह अपने घर पहुंचा और पत्नी के अंतिम दर्शन करने के साथ अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ. वहीं, शुभम के पिता संजय सरकार भी हत्या के एक मामले में पुरुलिया जेल में बंद हैं.




