बहरागोड़ा: बहरागोडा में भाजपा बहरागोडा मंडल का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. डॉ गोस्वामी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बतौर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों का सफलतम कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा सेवा संकल्प अभियान चलायेगी.डॉ गोस्वामी ने कहा कि विगत 12 वर्षों में मोदी सरकार के विभिन्न गरीब कल्याण योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है. किसानों की आय में वृद्धि हुई है. बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर सृजित हुए है. आधारभूत संरचनायें विकसित हुई. भारत का विकास दर 7.8 प्रतिशत तक पहुंचा जो विश्व के सभी देशों से आगे है.(नीचे भी पढ़े)
मोदी सरकार के ये 12 वर्ष ग़रीबों की सेवा के वर्ष रहे. सभी देशवासी किसी न किसी रूप में मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ता एवं सभी लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को प्रत्येक घरों में दीया जलाकर ग़रीबों के लिए किए गए सेवा कार्यों के लिए नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करेंगे. डॉ गोस्वामी ने कहा कि 1 माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों के जीवन स्तर में हुए परिवर्तन का अनुभव संकलन किया जाएगा. इस दौरान प्रत्येक मंडल समिति 1 महत्वपूर्ण सेवा कार्य या रचनात्मक प्रकल्प चलाएगी. मोदी सरकार के 12 वर्षों के सेवा कार्यों पर विद्यालयों में छात्रों के बीच ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा. .(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, श्रीबत्स घोष, काजोल महाकुड़, भक्तिश्री पांडा, डॉली मुर्मू, अपूर्व सुंदर दास, महादेव बैठा, उत्पल पैड़ा, कबिद्र नाथ कुंडू, मंजुला पोलाई, शुक्ला बेरा, कल्पना सीट,दिवाकर शर्मा, समीर नंदी, ओम प्रकाश पलाई, प्रबोध साव, सत्यवान पैड़ा, अभिजीत प्रधान, मिहिर सीट, अभिजीत पांडा, निरंजन जाना, सारणी राणा, स्वरूप दंडपाट, सुनील पैड़ा, देवाशीष दंडपाट, निर्मल जाना, शांति गिरी, निरंजन धावाड़िया,अभिजीत पांडा, हर प्रसाद राउत, जनता महाकुड, यादव पात्र, शिवशंकर पैड़ा समेत अन्य उपस्थित थे.




