चाकुलिया: 12 सितंबर को केरूकोचा हाट मैदान में शहीद साबुआ हांसदा का शहादत दिवस सादगी पूर्ण ढंग से मनाया जाएगा.कार्यक्रम को लेकर बुधवार को झामुमो की एक बैठक केरूकोचा में जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि दी गई.बैठक में इस वर्ष शहादत दिवस सादगी पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया और सभी प्रकार के कार्यक्रम के साथ साथ जनसभा को स्थगित किया गया. शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री दीपक बिरुआ विशिष्ट अतिथि विधायक इचागढ़ सविता महतो, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी और स्थानीय विधायक समीर मोहंती उपस्थित रहेंगे.(नीचे भी पढ़े)
श्रद्धांजलि कार्यक्रम सुबह दस बजे पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ होगी, दोपहर दो बजे नया ग्राम स्थित शहीद स्थल पर माल्यार्पण,बामनडीह गांव में स्थित शहीद बेदी पर माल्यार्पण और शहीद परिवार से मुलाकात, गलवान शहीद गणेश हांसदा के मूर्ति पर माल्यार्पण तत्पश्चात केरुकोचा चौक पर स्थापित शहीद साबुआ हांसदा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, सचिव बलराम महतो, समीर दास, बाबूलाल मांडी, अमर हांसदा, सनत घोष, डोमन मांडी, मुखिया फूलमनी मुर्मू, सरकार हेंब्रम , मिथुन कर, सिद्धों हांसदा, अजीत गोप, बलराम गिरी, चंडीचरण महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




