जमशेदपुर: शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सीएच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती दादीजी का महा मंगलपाठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार, 11 सितंबर को आयोजित होगा. दादीजी को धोक जात पूजा सुबह 7 बजे से शुभांरभ होगी. महा मंगलपाठ का शुभारम्भ दोपहर 3.30 बजे से होगा. (नीचे भी पढ़े)
मंगलपाठ का वाचन के लिए आमंत्रित कलाकार जयपुर से रविश-सोनम सोनी आ रहे हैं. इस महोत्सव के दौरान विशेष रूप से गजरा महोत्सव और चुनरी उत्सव का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी ट्रस्ट के राजकुमार चंदूका एवं कैलाश सरायवाला ने दी. उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से इस महामंगलपाठ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दादीजी का अलौकिक आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.




