जमशेदपुर : टाटा स्टील के मेरामंडली में संगठनात्मक बदलावों के मद्देनजर ‘गाइडलाइन प्राइस कमेटी फॉर सेल ऑफ लेजी कैपिटल एंड मिसलेनियस स्क्रैप’ का तत्काल प्रभाव से पुनर्गठन किया गया है. कंपनी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से 9 सितंबर को इस संबंध में नया सर्कुलर जारी कर दिया गया है. यह सर्कुलर पूर्व में जारी सर्कुलर के निरंतरता में जारी किया गया है. पुनर्गठित कमेटी में चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस टीएसएम राजीव गर्ग को चेयरमैन बनाया गया है. वहीं, चीफ एमएम आइएम टीएसएम रामा सत्यनारायण मुलापुरी को अल्टरनेट चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें हेड बिजनेस फाइनांस अपस्ट्रीम सुब्रत कुमार पारही, चीफ प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन सुमन कुमार मंदयाल, चीफ सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस विवेक बांका, हेड स्टील बाइ प्रोडक्ट सेल्स ओडिशा अश्विनी कुमार, हेड आइबीएम ऑपरेशंस श्यामेंद्र कुमार, सनियर एरिया मैनेजर स्क्रैप कलेक्शन सौम्य रंजन साहू, एमआरपी एंड पुल्ड आयरन के सीनियर मैनेजर सेल्स रस्मिता पांडा को सदस्सीय मनोनित किया गया है. कमेटी पुराने व बेकार हो चुके उपकरणों और मशीनरी की बिक्री के लिए आइबीएमडी विभाग को सही और उचित मूल्य तय करने में मार्गदर्शन देगा. आवश्यकता पड़ने पर ऐसे उपकरणों व स्क्रैप सामग्री का कंपनी के भीतर ही पुनः उपयोग करने की सलाह देगा.







