
जमशेदपुर : टाटा स्टील में एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है. मंगलवार को टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी के रिटायरमेंट के बाद एक फरवरी 2021 से नये वीपी एचआरएम के तौर पर जहां पहली महिला वीपी अतरई सरकार को बनाया गया, वहीं बुधवार को तीन बड़े बदलाव किये गये. इसके तहत वाइस प्रेसिडेंट (वीपी) इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट राजेश रंजन झा का तबादला कर दिया गया है. उनको एमडी ऑफिस में स्पेशल प्रोजेक्ट का वीपी बनाया गया है. इसी तरह वाइस प्रेसिडेंट टीक्यूएम एंड शेयर्ड सर्विसेज अवनिश गुप्ता का तबादला कर दिया गया है. उनको वाइस प्रेसीडेंट टीक्यूएम एंड इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट बनाया गया है. एक बड़े बदलाव के तहत टाटा स्टील के चीफ ऑफ मैकेनिकल मेंटेनेंस आइएल 2 स्तर के अधिकारी प्रबल घोष को आइएल में प्रोमोशन एक नवंबर से दे दिया गया है. उनको वीपी शेयर्ड सर्विसेज बनाया गया है. ये सारे बदलाव टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षेर से किये गये है. वे अब टाटा स्टील में नये वीपी होंगे. इन सारे बदलाव के बाद अभी और भी बदलाव संभव है. कई और वीपी का तबादला होगा और चीफ स्तर के अधिकारियों को वीपी में प्रोमोशन होगा. चीफ स्तर के अधिकारियों का भी तबादला होना है, जो इस माह के अंत तक संभव है. दो वीपी रिटायर होंगे, जिसके बदले नये वीपी का पदस्थापन किया जायेगा.
कौन है नये वीपी प्रबल घोष :
प्रबल घोष पश्चिम बंगाल के शिबपुर से 1990 में बीइ मैकेनिकल से पढ़ाई पूरी की है और टाटा स्टील में वे जुलाई 1990 में ग्रेजुएट ट्रेनी के तौर पर काम करना शुरू किया. उनको 1995 में रिंग प्लांट का असिस्टेंट मैनेजर बनाया गया था. इसके बाद 1997 में वे मेंटेनेंस इंजीनियरिंग के डिप्टी मैनेजर के पद पर प्रोमोशन दिया गया. इसके बाद उनको सीआरएम का मैनेजर मैकेनिकल मेंटेनेंस डब्ल्यूइ के तौर पर पदस्थापन किया गया. उनको फिर एचएसएम के फिनिसिंग एंड रफिंग का मैनेजर के पद पर प्रोमोशन दिया गया था. उनको एचएसएम में 2003 में आइएल 3 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया था. वर्ष 2008 में कलिंगानगर प्रोजेक्ट में आइएल 3 स्तर के असिस्टेंट जेनरल मैनेजर के पद पर प्रोमोशन दिया गया था और फिर कलिंगानगर प्रोजेक्ट में आइएल 2 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया था और उनको चीफ एचएसएम बनाया गया था. उनका तबादला फिर कैपल और सीआरएम में चीफ के तौर पर 2010 में बनाया गया जबकि वर्ष 2013 में उनको मैकेनिकल मेंटनेंस का चीफ बनाया गया, जिसके बाद उनको अब वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया है.




