
जमशेदपुर : टाटा स्टील अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को डेस्कटॉप और लैपटॉप काम करने के लिए देते है. इसको बदलने को लेकर नियाद तय की गयी है. इसके तहत कंपनी ने कहा है कि जो भी लैंपटॉप पांच साल पुराना हो चुका है, उसको कंपनी द्वारा बदला जायेगा. एमडी के पीइओ चैतन्य भानु के हस्ताक्षर से यह आदेश निर्गत किया गया है. दूसरी ओर, टाटा स्टील में कोरोना को देखते हुए विजिटर्स पास निर्गत पर लगायी गयी रोक को हटा दिया गया है. इसके तहत अब आइएल 4 स्तर के अधिकारियों को भी यह पास निर्गत करने के लिए अधीकृत कर दिया गया है. विजिटर्स को कोविड-19 के नियमों के अनुरुप ही कंपनी के भीतर आने की इजाजत दी जायेगी.






