चाकुलिया : पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर चाकुलिया के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर है. बैंक कर्मियों के हड़ताल पर रहने से विभिन्न बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा, वहीं बैंक पहुंचे ग्राहकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा. बैंकों में ताले लटके हुए है. (नीचे भी पढ़ें)
बैंक बंद होने से बैंक से लेन-देन समेत अन्य कार्य प्रभावित रहा, जिससे व्यापार और ग्रामीणों को काफी परेशानियां हुई. बैंक कर्मियों ने बताया कि 5 डे वर्किंग डे की मांग पर द्विपक्षीय वार्ता होने के बावजूद केन्द्र सरकार मामले को लटकाएं हुए हैं. केन्द्र सरकार मांगें नहीं मानी तो यूएफबीयू के बैनर तले आगे भी आंदोलन किया जाएगा.




