जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी में गलत दस्तावेज के आधार पर अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने वाले तीन अफगानियों के खिलाफ जमशेदपुर में प्रशासन और पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. इस मामले की जांच के लिए जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन, एसडीओ अर्नव मिश्रा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी खुद गोलमुरी टुइलाडुंगरी पानी टंकी रोड पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)
उन लोगों ने गोलमुरी में कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री के आवास पर गये, जहां उनके आवास में तीनों अफगानी 26 सालों से रह रहे थे. घर के मालिक तो नही थे, लेकिन उनके परिवारवालों से पूछताछ की गयी. इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आयी और इस मामले में तीनों अफगानी नागरिक आसिल खान, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इब्राहिम के खिलाफ गोलमुरी थाना में केस दायर किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
यह केस जिला प्रशासन की ओर से अधिकारी के बयान पर दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि तीनों एक साथ रहते थे. गुरुवार को पुलिस ने देर रात को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इसके बाद उसको जेल भेज दिया गया है. दो और लोगों की तलाश की जा रही है.




