जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस कांड के मुख्य मास्टरमाइंड सोनारी निवासी अशोक सिंह राघव के बड़े नेटवर्क का पता चला है. पुलिस की जांच अब पुलिस पर आकर रुक गयी है. इस मामले में सरायकेला खरसावां पुलिस ने कोलकाता पुलिस में शामिल ट्राफिक सार्जेंट अयन गुप्ता और ट्विंकल दास नामक महिला पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में यह प्रमाणित हुई है कि इन दोनों ने मिलकर ही अशोक सिंह राघव को सभी के कॉल डिटेल निकालकर दिये. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा उनके दुश्मन मानगो निवासी गैंगस्टर गणेश सिंह, उसके साथी विजय सिंह मोनू, निखार सबलोक सबका मोबाइल का लोकेशन लेकर दिया. पैसे लेकर यह सारे काम इन पुलिसवालों ने अशोक सिंह राघव के लिए किया. इसके अलावा अशोक सिंह राघव और उसके साथी अपराधियों को छिपाने के लिए गाड़ियां भी उपलब्ध करायी थी. इन दोनों को पुलिस पकड़कर ले आयी है. बताया जाता है कि अशोक सिंह राघव के मोबाइल से सारी जानकारी पुलिस को लगी है. महिला पुलिसकर्मी के साथ वाट्सएप चैट, वाट्सएप कॉल समेत तमाम जानकारी मिली है. बताया जाता है कि उनके विरोधियों के मोबाइल कॉल के डिटेल, मोबाइल टावर का लोकशन के अलावा वे सारी जानकारी इन दोनों पुलिसवालों ने राघव को उपलब्ध कराया था, जो पुलिसवालों को ही मिलते है. आपको बता दें कि 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के टेंथ माइल स्टोन होटल में जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या कर दी गयी थी. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सोनारी के खूंटाडीह निवासी अशोक सिंह राघव को पहले गिरफ्तार किया था. इसके आधार पर मानगो निवासी सुनील रजक, रितेश सिंह, उत्तर प्रदेश से भाड़े पर लाये गये शूटर अंकित सिंह, हत्याकांड को लेकर गाड़ी से लेकर तमाम व्यवस्था करने वाले अभिमन्यू सिंह उर्फ सिंटू सिंह समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मुख्य शूटर उत्तर प्रदेश का रहने वाला सुल्तानपुर निवासी सागर सिंह उर्फ शिबू की तलाश अब भी पुलिस कर रही है.




