चाकुलिया: जंगल बचाओ आंदोलन के नायक शहीद साबुआ हांसदा के 39वें शहादत दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती और घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन ने केरुकोचा में स्थापित शहीद साबुआ हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वहीं बुआंगडीह गांव में स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने कहा कि शहीद साबुआ हांसदा का संघर्ष और बलिदान झारखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हमेशा युवाओं को प्रेरणा देती रहेगी. (नीचे भी पढ़े)
उनके विचार और संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने कहा की जंगल बचाओ आंदोलन के नायक शहीद साबुआ हांसदा के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें शत-शत नमन है. इस मौके पर झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने झारखंड के वीर शहीद अमर रहें, वीर शहीद साबुआ हांसदा अमर रहें का नारा लगाया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो, मोहन कर्मकार, राजू गिरी, सरोज महापात्रा, प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, बलराम महतो, असित मिश्रा, राधानाथ मुर्मू, नपं उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, गौतम दास समेत अन्य उपस्थित थे.







