जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और युवाओं का भविष्य बचाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. इन लोगों ने यहां प्रदर्शन किया और जमशेदपुर पुलिस से अपील की कि हर हाल में नशा के कारोबार को बंद किया जाये. (नीचे भी पढ़े)
इस आंदोलन में मुख्य रुप से कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीसीसी को-ऑर्डिनेटर पंडित विजय खां, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित हुए. इस दौरान इन लोगों ने एसएसपी से मुलाकात भी की और ज्ञापन भी सौंपा. इन लोगों ने ज्ञापन में कई इलाकों का भी जिक्र किया, जहां नशा का कारोबार चल रहा है. इससे खास तौर पर महिलाओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. बच्चे और आने वाली पीढ़िया बरबाद हो रही है.




