जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने देश में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति और वैश्विक व्यापारिक क्षमता को नई दिशा देने वाला साबित होगा. इससे व्यापार, निवेश, उद्योग एवं रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा तथा भारत की वैश्विक आर्थिक भूमिका और मजबूत होगी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे खनिज एवं औद्योगिक दृष्टि से समृद्ध राज्य के लिए भी ब्रिक्स सम्मेलन नई व्यापारिक एवं निवेश संभावनाओं के द्वार खोल सकता है. राज्य के खनिज, उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग एवं अन्य व्यापारिक क्षेत्रों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में इससे सकारात्मक अवसर मिलेंगे. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन ‘विकसित भारत’ के संकल्प को गति देने तथा देश के साथ-साथ झारखंड की आर्थिक एवं औद्योगिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.







