जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को शनिवार को विदाई दी गयी. टाटा वर्कर्स यूनियन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सात कर्मचारियों को विदाई दी गयी. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, सहायक सचिव श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान कर्मचारियों के सेवा और समर्पण को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढे)
उनको गिफ्ट दिया गया और फूल का बुके देकर सम्मानित किया गया. कई सुझाव भी सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिये. सारे पदाधिकारियों ने यहां भाषण दिया और बताया कि कंपनी के उतरोत्तर बढ़ोत्तरी में ऐसे कर्मचारियों का योगदान काफी ज्यादा रहा है. उनके बहुमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन देने की गुजारिश भी यूनियन के पदाधिकारियों ने किया. इस दौरान रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों ने यूनियन के पदाधिकारियों को सुझाव दिये और मजदूर हित में काम करने की सलाह दी.







