जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत खासमहल से परसुडीह, शंकरपुर, सरजामदा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, ग़दड़ा से होते हुए गोविंदपुर रेलवे फाटक तक पथ निर्माण कार्य को लेकर उक्त सड़क का रविवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने निरीक्षण किया. खासमहल से गोविंदपुर तक की इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की कुल लंबाई लगभग 7.67 किलोमीटर है जो लगभग 18 करोड़ 41लाख से बन रही है . (नीचे भी पढे)
उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर वह लगातार प्रयासरत रहे मुख्यमंत्री से मिले विभागीय सचिव से मुलाक़ात की और सदन तक इस सड़क निर्माण का विषय उठाया था. जिस पर संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इसकी स्वीकृति दी गई. अब सड़क का निर्माण हो रहा है कई अड़चनें आई लेकिन सभी अड़चनों को दूर करते हुए निर्माण कार्य चल रहा है.इस सड़क के निर्माण होने से आम लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.







