जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह विजया गार्डन फेज 7 निवासी 62 वर्षीय संदीप पाल ने सोमवार सुबह करीब 5 बजे 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना स्थल पर ही संदीप की मौत हो चुकी थी. परिजनों के अनुसार मृतक कुछ दिनों से डिप्रेशन में था. 15 दिन पहले ही वह अपनी बेटी को बीकॉम की पढ़ाई के लिए मुंबई कॉलेज में छोड़कर जमशेदपुर लौटे थे. वहां का रहन-सहन देखकर वह काफी चिंता में थे और डिप्रेशन में चले गए थे. मृतक टाटा स्टील मर्चेंट मिल के पूर्व चीफ थे. (नीचे भी पढ़ें)

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस : मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
जांच प्रक्रिया शुरू : संदीप पाल द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटना के संदर्भ में परिजनों और आस-पास के लोगों से आवश्यक पूछताछ कर रही है.




