चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित जुगिपारा के पक्का घाट तालाब के पास विगत दिनों लाखों रूपए की योजना से स्वीकृत लगी लाइटें विगत एक माह से खराब है. लाइटें खराब होने के कारण शाम ढलते ही तालाब के आसपास अंधेरा पसर जाता है. क्षेत्र के लोगों ने कहा कि तालाब के पास शाम होते ही अंधेरा होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शाम के पश्चात भी क्षेत्र के लोग दैनिक कार्य के लिए तालाब जाते हैं परंतु तालाब के पास लगी लाइटें खराब होने से तालाब के पास अंधेरा रहता है जिससे उन्हें काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं वार्ड संख्या एक के कमारीगोड़ा से सीएचसी तक सड़क के किनारे नगर पंचायत द्वारा लगाई गई कई लाइट खराब है. खराब लाइटों की मरम्मत कराने की दिशा में ना तो नगर पंचायत के पदाधिकारी रूचि दिखाई है और ना ही क्षेत्र के जन प्रतिनिधि ने रूचि दिखाई है. लोगों ने कहा की लाखों खर्च कर लगाई गई लाइटें खराब पड़ी हुई है और लोग रोशनी पाने की चाह में टकटकी लगाए बैठें है कि कब लाइटें दुरूस्त होगी और लोगों को सड़क पर चलने में सहुलियत मिलेगा.




