जमशेदपुर : टाटा पावर जोजोबेरा के सीएसआर विभाग ने आज छोटा गोविंदपुर में स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एक निःशुल्क सरकारी परीक्षा कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया. यह केंद्र 120 युवाओं को एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, पीओ और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करेगा, जिसमें गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और सरकारी नौकरी पाने में मदद के लिए मेंटरिंग सपोर्ट दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

केंद्र का उद्घाटन टाटा पावर जोजोबेरा के चीफ – ओ एंड एम, कुंदन कुमार राज ने टाटा पावर यूनियन के महासचिव पिंटू श्रीवास्तव, हेड-सिक्योरिटी सुब्रतो चटर्जी, हेड-केमिकल अशोक सिंह, राजेश सिंह, हेड कॉर्पोरेट अफेयर्स राकेश रंजन, समुदाय के नेताओं और सीएसआर टीम की उपस्थिति में किया. मृत्युंजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि टाटा पॉवर सामाजिक दायित्व के तहत शिक्षा के विकास के लिए हमेशा कटिबद्ध है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें सुरक्षित व आत्मनिर्भर भविष्य बनाने के लिए इस सुविधा का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने समुदाय के समावेशी विकास के प्रयासों को भी सराहा.




