गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के उलदा पंचायत भवन में बुधवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर शिविर लगाया गया. बूथ संख्या 6, 7 और 8 की सूची में नाम, उम्र समेत अन्य 328 विसंगतियां मिलीं. अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर सुधार की प्रक्रिया शुरू की. अंचल अधिकारी निशांत अंबर ने बताया कि एक व्यक्ति के साथ छह लोगों की मैपिंग की भी जांच की जा रही है. इधर, पंचायत भवन में कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी दिखी. (नीचे भी पढ़े)
साकला मुर्मू समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि दस्तावेज जमा करने के लिए करीब 10 किलोमीटर आना-जाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बीएलओ पर देर शाम नोटिस देने का आरोप लगाया. शिविर में राजस्व कर्मचारी, बीएलओ, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.




