सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला नगर पंचायत वार्ड संख्या 2 से एक दु:खद घटना सामने आई है. जहां 10 वर्षीय रुद्र मोदक उर्फ गोलू की खेलते समय गले में प्लास्टिक की रस्सी फंसने से मौत हो गई. घटना शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है. रुद्र अपने घर के बाहर खेल रहा था. जब परिजनों ने देखा तो बच्चा बेसुध हालत में पड़ा था. परिजन अफरा-तफरी में बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
प्राप्त जानकारी अनुसार गोलू दो भाइयों में छोटा था. उसकी मां की मौत पहले ही हो चुकी है. बच्चों की देखभाल उनकी दादी करती थी. गोलू के पिता तापस सिंह मोदक दो दिन पहले ही दिल्ली गए थे. उन्हें भी बेटे की मौत की सूचना दे दी गई है. घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौत के कारणों का तफ्तीश में जुट गई है. फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार पुलिस का कहना है कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है. मासूम के लिए सस्सी ही मौत का कारण है. उनके पिता के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और आगे की प्रकृिया पूरी की जाएगी.




