• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural jmm protest : बहरागोड़ा व चाकुलिया प्रखंड कार्यालयों पर झामुमो का धरना प्रदर्शन, हजारों ग्रामीण हुए शामिल, खान व खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती ने केंद्र पर लगाया हक छीनने का आरोप

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाकुलिया : केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के खिलाफ शनिवार को झामुमो की ओर से प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों ग्रामीण शामिल हुए. चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालयों पर आयोजित धरना प्रदर्शन में हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. चाकुलिया में प्रदर्शनकारी डाकबंगला परिसर से रैली के रूप में निकल कर मुख्य सड़क होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे जहां रैली धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गई. धरना प्रदर्शन में विधायक समीर मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

श्री मोहंती ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि समय और परिस्थिति ने हमें धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य किया है. झारखंड राज्य बनने पर लोगों की आकांक्षा थी कि क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को उनका हक मिलेगा, परंतु राज्य बनते ही राज्य की बागडोर भाजपा के हाथों में चली गई. भाजपा ने सत्ता में आते ही राज्य को लूटने के साथ ही लोगों का शोषण किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने सत्ता में आते ही राज्य का विकास करने और लोगों को उनका हक और अधिकार देने का काम किया. 2019 से पूर्व राज्य के लोगों को क्या मिला और इसके पश्चात हेमंत सरकार ने लोगों को क्या देने का काम किया है, इसपर विचार करें और पार्टी के हर आंदोलन में लोग सरकार का साथ दें. जब कोई शक्ति हारती है तो अंत में महिला शक्ति जागृत होती है और भ्रष्टाचार का अंत होता है. मां-बहनों के अधिकार का हरण नहीं होने देंगे, इसके लिए वह हर आंदोलन करेंगे जिससे लोगों का विकास हो. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने खान एवं खनिज संशोधन विधेयक पारित कर राज्य की खनिज संपदा पर से राज्य सरकार का हक छीनने का काम किया है. सरकार संपदा से मिली रकम से राज्य का विकास करने और लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही थी, जिसे केन्द्र सरकार ने काला कानून पारित कर राज्य के लोगों का हक और अधिकार छीनने का काम कर रही है जो राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. केन्द्र सरकार इस विधेयक को निरस्त नहीं किया तो झामुमो राज्य में उग्र आंदोलन करेगी. (नीचे भी पढ़ें)

केन्द्र सरकार ने लोगों का हक छिनने का किया काम – लक्ष्मण टुडू

पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि विधेयक के खिलाफ पूर्ण झारखंड में धरना प्रदर्शन कर विरोध किया जा रहा है. हम सभी झारखंड वासी हैं और यहां की खनिज संपदा पर राज्य का हक है और केन्द्र सरकार काला कानून पारित कर हक छीनने का काम कर रही है. जिस तरह बिहार से लड़कर अलग झारखंड लिया उसी तर्ज पर लड़ कर खनिज संपदा पर अधिकार लेंगे. हेमंत सरकार ने योजना बनाकर राज्य का विकास करने और लोगों को उनका हक और अधिकार देने का काम किया है. सीएम की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा की केन्द्र सरकार ने एक साजिश के तहत खनिज संपदा पर से टेक्स की रकम को छिनने का काम कर रही है. राज्य का विकास होगा तभी देश मजबूत होगा. संपदा की कमाई से हेमंत सरकार ने बिजली फ्री की, मंइयां योजना, वृद्धा, विधवा पेंशन समेत अन्य कई योजनाएं पारित कर लोगों को लाभान्वित करने का काम किया है. समारोह को सरोज महापात्र, पिंटू दत्ता,गोपन परिहारी, प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया राधानाथ मुर्मू, शिवचरण हांसदा, मो गुलाब समेत अन्य ने भी संबोधित किया. जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो, नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, अर्जुन टुडू, दासो हेम्ब्रम, विजय गोस्वामी, जगन्नाथ महतो, बुबाई दास, साहेबराम मांडी, कृति महतो, मिथुन कर, राहुल महतो, अमर हांसदा, डोमन हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Saraikela police action : चौका में आनंद सिंह सरदार हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, हथियार बरामद
खबर

Saraikela police action : चौका में आनंद सिंह सरदार हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, हथियार बरामद

September 19, 2026
jamshedpur rural- स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का नपं कर्मियों ने ली शपथ, स्वच्छ चाकुलिया के लिए जनभागीदारी का आह्वान
खबर

jamshedpur rural- स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का नपं कर्मियों ने ली शपथ, स्वच्छ चाकुलिया के लिए जनभागीदारी का आह्वान

September 19, 2026
Jamshedpur road safety awareness : जमशेदपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने फूल देकर किया सम्मानित, सुरक्षित यातायात का दिया संदेश
खबर

Jamshedpur road safety awareness : जमशेदपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने फूल देकर किया सम्मानित, सुरक्षित यातायात का दिया संदेश

September 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News