चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में सनातनी युवा मंच सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा इस वर्ष मां दुर्गा की पूजा की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. कमेटी द्वारा इस वर्ष तिरूपति बालाजी मंदिर के थीम पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल निर्माण कार्य पश्चिम बंगाल के कारीगर द्वारा की जा रही है. (नीचे भी पढ़े)
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष तिरूपति बालाजी मंदिर के थिम पर 50 फुट उंचा भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 12 लाख रुपए है. कहा कि भव्य पंडाल और एलइडी लाइट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. कहा की कमेटी द्वारा पूजा की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है.




