जमशेदपुर: जमशेदपुर के एसएसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को अनोखे अंदाज में फूल देकर सम्मानित किया गया. पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और सड़क सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया. पुलिसकर्मियों ने चालकों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना था. पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना हर वाहन चालक की जिम्मेदारी है.




