• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur kaliadih gaushala-कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, बोले- “गौसेवा की यह सुदृढ़ व्यवस्था अनुकरणीय”, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़, सेवा व्यवस्था का लिया जायजा, 7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य संत ग्वाल श्री जी महाराज ने शनिवार को कालियाडीह गौशाला का भ्रमण कर गौसेवा की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. इस दौरान साध्वी श्रद्धा दीदी भी मौजूद रहीं. गौशाला पहुंचने पर गौभक्तों एवं गौशाला समिति के सदस्यों ने संत ग्वाल श्री जी महाराज का स्वागत किया. गौशाला भ्रमण के दौरान संत ग्वाल श्री जी महाराज ने स्वयं अपने हाथों से गौवंश को हरी सब्जियां, फल, गुड़ आदि खिलाकर गौसेवा का आनंद लिया. उन्होंने गौवंश के रहन-सहन, खान-पान एवं उनकी सेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी बारीकी से देखा और गौशाला की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की.इस अवसर पर गौशाला समिति के अध्यक्ष दीनदयाल काउंटिया ने संत ग्वाल श्री जी महाराज को कालियाडीह गौशाला की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में गौशाला में 616 गौवंश की सेवा 47 कर्मचारियों के माध्यम से की जा रही है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यहां सेवा प्राप्त कर रहे सभी गौवंश बिना दूध देने वाले सुखी गौवंश हैं, जिनकी नियमित देखभाल एवं सेवा की जाती है.(नीचे भी पढ़े)

व्यवस्थाओं की सराहना, समिति को दिया साधुवाद: गौशाला की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन करने के बाद संत ग्वाल श्री जी महाराज ने गौशाला समिति को साधुवाद देते हुए कहा कि यहां बहुत ही सुदृढ़ व्यवस्था और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं. उन्होंने गौवंश की सेवा के लिए समिति एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा गौसेवा को और अधिक व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया.(नीचे भी पढ़े)

7 दिन रहकर प्रशिक्षण देगा महाराज जी का विशेषज्ञ: संत ग्वाल श्री जी महाराज ने गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए कहा कि वे अपनी टीम की ओर से एक अनुभवी प्रशिक्षक को सात दिनों के लिए कालियाडीह गौशाला भेजेंगे. प्रशिक्षक गौशाला के कर्मचारियों को व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षण देगा कि गौवंश को किस प्रकार श्रेणीबद्ध एवं व्यवस्थित रखा जाए तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उचित खान-पान एवं फीडिंग की व्यवस्था कैसे की जाए.उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा केवल भावनात्मक श्रद्धा का विषय नहीं, बल्कि सही प्रबंधन, उचित आहार और व्यवस्थित देखभाल का भी विषय है.प्रशिक्षित व्यवस्था से गौवंश की सेवा को और प्रभावी बनाया जा सकता है.(नीचे भी पढ़े)

संत ग्वाल श्री जी महाराज के इस भ्रमण को गौसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है. उनके द्वारा गौशाला की व्यवस्थाओं को करीब से समझना, समिति को प्रोत्साहित करना तथा विशेषज्ञ प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की पहल से गौसेवा को और सुदृढ़ दिशा मिलने की उम्मीद है.इस अवसर पर प्रमुख रूप से गौभक्त राजकुमार अग्रवाल, दिलीप गोयल, रामावतार अग्रवाल (स्टील सिटी), विजय आनंद मूनका, अश्विनी कुमार अग्रवाल, मनोज गोयल, अनिल अग्रवाल, अनंत सरायवाला, दर्श मूनका, सुरेश देबुका, कमल लड्ढा एवं कैलाश अग्रवाल (अधिवक्ता), विशाल तिवारी, अशोक अग्रवाल सहित अन्य गौभक्त एवं गौशाला समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Tata steel tmh new facility : टीएमएच ने उन्नत कार्डियक कैथेटराइजेशन प्रयोगशाला से सुसज्जित नई हार्ट केयर यूनिट समर्पित की, हार्ट का बेहतर होगा इलाज, यह सुविधा वाला झारखंड का पहला अस्पताल बना टीएमएच
खबर

Tata steel tmh new facility : टीएमएच ने उन्नत कार्डियक कैथेटराइजेशन प्रयोगशाला से सुसज्जित नई हार्ट केयर यूनिट समर्पित की, हार्ट का बेहतर होगा इलाज, यह सुविधा वाला झारखंड का पहला अस्पताल बना टीएमएच

September 19, 2026
Jamshedpur Swarna vanik samaj : सुवर्ण वणिक समाज सोनारी शाखा का होगा पुनर्गठन, महिला इकाई का भी होगा गठन, तैयारी तेज
खबर

Jamshedpur Swarna vanik samaj : सुवर्ण वणिक समाज सोनारी शाखा का होगा पुनर्गठन, महिला इकाई का भी होगा गठन, तैयारी तेज

September 19, 2026
Jamshedpur dc meeting for traffic management : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, बस स्टैंड से हटेंगे पुराने वाहन, ऑटो चालकों पर बढ़ेगी दबिश, 121 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, एक माह में 22 की सड़क हादसे में मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News