जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुवर्ण वणिक समाज, सोनारी शाखा के पुनर्गठन एवं महिला इकाई के गठन को लेकर शनिवार को सोनारी स्थित बाल विहार में महिला इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महिला इकाई की अध्यक्ष मिठू चंद्र ने की. बैठक में आगामी 20 सितंबर को सोनारी स्थित पुराना सीपी क्लब में आयोजित होने वाले पुनर्गठन कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं. सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में सुवर्ण वणिक समाज सोनारी शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजू कुमार दास, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, सचिव मुकेश चंद्र, कोषाध्यक्ष देवाशीष चंद्र, मनोज पोद्दार, रतन चंद्र, अमल दत्ता, भवेश चंद्र सहित महिला इकाई की अध्यक्ष मिठू चंद्र, उपाध्यक्ष पंप्पा डे, बॉबी पोद्दार एवं रूमा दास, सचिव सोनाली पोद्दार, सह सचिव सीमा चंद्रा, कोषाध्यक्ष रानी पोद्दार, सह कोषाध्यक्ष सोमी पोद्दार, मीडिया प्रभारी प्रीति रानी पोद्दार, सह मीडिया प्रभारी लता चंद्र, कार्यालय मंत्री काबेरी दत्ता सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. 20 सितंबर को होने वाले पुनर्गठन कार्यक्रम में सुवर्ण वणिक समाज के प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार, महासचिव दीपक दत्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल दत्ता एवं जिलाध्यक्ष रवि माझी सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे. कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, समाज के सदस्यों की एकजुटता एवं सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा.




