जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रांची, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, चाईबासा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे. इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्य सचिव अरुण सिंह, भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महासचिव गणेश मिश्रा, सचिव सरोज सिंह, रांची के बलकार सिंह नामधारी तथा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कुमार वैभव, पत्रकार राकेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़े)

सभी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं, परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की. इसके अलावा प्रधानमंत्री के वित्तीय सलाहकार गौरव वल्लभ का सांत्वना संदेश प्राप्त हुआ. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने भावुक संदेशों के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त की. सैकड़ों वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कारपोरेट जगत के दर्जनों वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी गहरी संवेदना एवं श्रद्धांजलि संदेश प्रेषित किए. (नीचे भी पढ़े)

अमरप्रीत सिंह काले ने इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने, व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा संदेशों के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रकट करने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सभी के स्नेह, आत्मीयता, संवेदना और साथ ने परिवार को संबल प्रदान किया है. परिवार उनके इस स्नेह एवं सहयोग को सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण रखेगा.




