चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव स्थित बिरसा मुंडा देशुआ जाहेरथान परिसर में मुंडा माहाल के तत्वावधान में देशुआ करमा पूजा 22 सितंबर होगी. करमा पूजा को लेकर कमेटी द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही है. इस संबंध में कमेटी के अध्यक्ष शंकर मुंडा,चुनाराम मुंडा ने बताया कि मंगलवार को कमेटी के सदस्य और समाज की महिलाएं और पुरुष मादर और धमसे की थाप पर करम डाल लेकर नाचते और झुमते हुए पूजा स्थल पहुंचेंगे और इसके पश्चात पारंपरिक तौर से करमा पूजा शुरू होगी. (नीचे भी पढ़े)
पूजा के अवसर पर देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. पूजा को लेकर कमेटी द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल होंगे.


















