जमशेदपुर : जमशेदपुर में सुबह से हो रही बारिश और तेज हवा के बीच शाम होते-होते मानगो पोस्ट ऑफिस रोड पर एक हादसा हो गया. यहां अचानक एक विशाल पेड़ टूटकर सड़क पर खड़ी जगदीश प्रधान के बाइक पर गिर गया. पेड़ गिरने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. (नीचे देखे पूरी खबर)

हादसे के बाद सड़क पर पेड़ गिरने से लोगों का आना-जाना भी प्रभावित हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक पेड़ को हटाने की व्यवस्था नहीं की गई है और न ही कोई जायजा लेने पहुंचा है. लोगों का सवाल है कि हर साल बारिश के दौरान पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आती हैं तो समय रहते पेड़ों का निरीक्षण और जरूरी छंटाई क्यों नहीं की जाती.




