जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश सेवादल कांग्रेस कमिटी के दिशा-निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस के चेयरमैन राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत के अध्यक्षता में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह का आयोजन कार्यालय बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में सम्पन्न हुआ. सुबह झण्डोतोलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी का चरखा छाप झण्डा फहराया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस अवसर पर राष्ट्र गीत,राष्ट्र गान, ध्वज गीत, वंदे मातरम, झण्डा ऊंचा रहे, जन गन मन गाया गया. शिविर कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि सेवादल ही कांग्रेस पार्टी का मुख्य रीढ़ है. सेवादल के कार्यकर्ता अनुशासन और सेवा कार्य के लिए जाने जाते है. आप सभी पांच दिनों तक सच्चे दिल से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, इसके लिए प्रदेश सेवादल चेयरमैन नवीन सिंह, जिला चेयरमैन राजा सिंह राजपूत, सभी प्रशिक्षक, सभी सदस्यों को बधाई दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

विशिष्ट अतिथि प्रदेश सेवादल चेयरमैन नवीन सिंह ने कहा कि अब सेवादल पूर्वी सिंहभूम में बहुत मजबूत हो रहा है. सेवादल ही कांग्रेस पार्टी का संदेश आमजनता तक पहुंचाने का कार्य करे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में आंदोलन चला रहे है. उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाने के कार्य में जुट जाए. सम्मानित अतिथि प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि सेवादल जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर बहुत सराहनीय कदम उठाए है. इसी से कांग्रेस पार्टी ग्राम स्तर पर मजबूत होगी. शिविर को जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ने का कार्य की जाएगी, प्रशिक्षण शिविर प्रखण्ड स्तर पर भी आयोजित की जाएगी. जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन) ने कहा कि पांच दिनों तक सेवादल के सदस्य सभी विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर मजबूत हुए है. (नीचे देखे पूरी खबर)

समापन समारोह का संचालन जिला सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत ने किया. सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र नवीन कुमार सिंह एवं परविंदर सिंह ने प्रदान किया. इस अवसर पर सम्मानित अतिथि ब्रजेन्द्र तिवारी प्रदेश सचिव, प्रदेश प्रवक्ता प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, कौशल प्रधान, फिरोज खान, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, लक्ष्मण, मेरी तिर्की, महिला अध्यक्ष सेवादल अनीसा तिर्की, लक्की, शर्मा, बिक्रम झा, गोविन्द बगदल, रेनू मिश्र जिला महिला सेवादल चेयरमैन, हरिकृष्ण लोहार, रविन्द्र कुमार, मो काशिम, सुफी ईरफान, असलम खान, सिकन्दर अंसारी, मनीष मार्डी,उत्तम मुखी, जयसागर बगदल, आनन्द सेनापति सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे.




