जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हो गया है. समझौते के तहत स्थायी कर्मचारियों को अधिकतम 85,661 रुपये और न्यूनतम 52,637 रुपये बोनस मिलेगा. बोनस समझौते से करीब 8,000 स्थायी कर्मचारी लाभान्वित होंगे. समझौते में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए भी प्रावधान किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

सुपरएनुएशन के तहत 15,791 रुपये की राशि दी जाएगी. इसके अलावा कर्मचारियों को 1,150 रुपये का गिफ्ट भी मिलेगा. बोनस समझौते के साथ अप्रेंटिस बहाली का मुद्दा भी महत्वपूर्ण रहा. समझौते के तहत 151 अप्रेंटिस को लाभ मिलने की बात सामने आयी है. इससे कंपनी में रोजगार के अवसर को लेकर युवाओं में भी उम्मीद बढ़ी है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा मोटर्स में बोनस समझौते का कर्मचारियों को लंबे समय से इंतजार था. समझौते के बाद कर्मचारियों में संतोष का माहौल है. बोनस की राशि का भुगतान कंपनी और यूनियन के बीच तय शर्तों के अनुसार किया जाएगा.




