• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
रविवार, नवम्बर 22, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

सिंहभूम चैंबर की 75वीं आमसभा में चारों उप समितियों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, आमसभा में चैंबर की विशेष स्मारिका का हुआ विमोचन, बकाया कार्य आगामी सत्र में पूरा करने का  होगा प्रयास  

सितम्बर 29, 2026
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़
0
सिंहभूम चैंबर की 75वीं आमसभा में चारों उप समितियों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, आमसभा में चैंबर की विशेष स्मारिका का हुआ विमोचन, बकाया कार्य आगामी सत्र में पूरा करने का  होगा प्रयास  
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 75वीं आमसभा मंगलवार पूर्वाह्न 11:30 बजे से चैंबर भवन में संपन्न हुई. इसमें चैंबर की चारों उपसमितियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव, संकल्प एवं वित्त वर्ष 2025.26 की ऑडिट रिपोर्ट को सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. इस अवसप पर चैंबर  की विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें विगत वर्ष चैंबर द्वारा किये गए कार्य, गतिविधियां एवं उपलब्धियां संकलित की गई हैं. अध्यक्ष मानव केडिया के स्वागत एवं अध्यक्षीय संबोधन के साथ आमसभा की शुरुआत हुई. उन्होंने उपस्थित पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए विगत एक वर्ष के दौरान चैम्बर की गतिविधियों में सहयोग के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि 74वीं आमसभा एवं चुनाव के बाद जब उन्होंने अपने युवा साथियों के साथ चैंबर की जिम्मेदारी संभाली, तो उनका उद्देश्य उद्योग एवं व्यापार के हितों के साथ-साथ जनहित के विषयों, जैसे एयरपोर्ट, रेलवे एवं अन्य जन सुविधाओं को प्राथमिकता देना था. सदस्यों के स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए खेल गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी गई. उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए चैम्बर लगातार संबंधित अधिकारियों, जियाडा एवं सरकार के समक्ष मुद्दे उठाता रहा है. पूरे राज्य में उद्योग एवं व्यापार की समस्याओं को समझने तथा साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पहली बार झारखंड के 19 चैम्बरों के साथ एक मंच पर सिम्पोजियम आयोजित किया गया. उन्होंने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट, रेल सुविधाओं, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था, व्यापार नवाचार एवं जन सुविधाओं से संबंधित प्रयासों में सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का भी आभार जताया. (नीचे भी पढ़ें)

Singhbhum chamber 75’th gb meeting : सिंहभूम चैंबर की 75वीं आमसभा में चारों उप समितियों के प्रस्ताव सर्वसम्मति

आमसभा में महासचिव पुनीत कांवटिया ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत एक वर्ष में चैंबर की ओर से व्यवसाय एवं उद्योग हित के साथ-साथ आम लोगों से जुड़े विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही इस सत्र के अधूरे कार्यों को आगामी सत्र में पूरा करने का आश्वासन भी दिया. इसके पश्चात कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट आमसभा के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. आमसभा में सदस्यों ने चारों उपसमितियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों एवं संकल्पों को भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया. इनमें उद्योग एवं व्यापार के विकास, स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन, कर व्यवस्था के सरलीकरण, औद्योगिक आधारभूत संरचना तथा जन सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

यह भी पढ़ें: वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम कसने को जमशेदपुर पुलिस लाई स्पीड गन, पहले दिन मरीनड्राइव पर अभियान

Singhbhum chamber 75’th gb meeting : सिंहभूम चैंबर की 75वीं आमसभा में चारों उप समितियों के प्रस्ताव सर्वसम्मति - फोटो 2

व्यापार एवं वाणिज्य उप समिति ने कोल्हान में टेक्सटाइल एवं गारमेंट पार्क की स्थापना एवं क्षेत्र को ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से पत्राचार करने, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने एवं स्थानीय उद्यमियों को सरकारी योजनाओं एवं बाजार से जोड़ने, व्यापारियों के लिए डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स एवं साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, बाजारों में पार्किंग, यातायात, सफाई, प्रकाश, सुरक्षा एवं अग्निशमन सुविधाओं के विकास, व्यापारी कल्याण बोर्ड तथा पेंशन, बीमा, दुर्घटना सहायता एवं ग्रुप बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शुरू करने, ट्रेड लाइसेंस एवं व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा समस्या समाधान शिविर आयोजित करने, एमएसएमई एवं व्यापारियों को सरकारी खरीद और स्थानीय बाजार में प्राथमिकता दिलाने, कृषि उत्पादन बाजार समिति के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार से पत्राचार एवं समन्वय स्थापित करने जैसे प्रस्ताव दिये. (नीचे भी पढ़ें)

Singhbhum chamber 75’th gb meeting : सिंहभूम चैंबर की 75वीं आमसभा में चारों उप समितियों के प्रस्ताव सर्वसम्मति - फोटो 3

जन संपर्क एवं कल्याण उप समिति ने जमशेदपुर या आसपास एयरपोर्ट के निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ पहल करने, टाटानगर स्टेशन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व लंबी दूरी की बसों के लिए नया बस स्टैंड बनाने, चैंबर के लिए जमीन की खरीद एवं 500 सीटों वाले ऑडिटोरियम सहित नई प्रशासनिक इमारत के निर्माण, स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत कोल्हान पर्यटन एवं विरासत विकास के लिए डीपीआर तैयार करने, जमशेदपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने व सदस्यता बढ़ाने, वार्षिक बिजनेस लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं पुरस्कार समारोह आयोजित करने, व्यापार व निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, दक्षिण-पूर्व एशिया एवं पूर्वोत्तर भारत में प्रतिनिधिमंडल भेजने, टाटा कमांड एरिया की संपत्तियों की रजिस्ट्री तथा लीज एरिया की संपत्तियों के लिए बैंक फिनांस की व्यवस्था करने, एवं सदस्यों के लिए विशेष छूट एवं लाभ वाला प्रिविलेज्ड मेंबरशिप कार्ड जारी करने के सुझाव प्रस्तुत किये. (नीचे भी पढ़ें)

वित्त एवं कराधान उपसमिति  ने जमशेदपुर कमिश्नरेट में जीएसटी अपीलेट बेंच की स्थापना एवं संचालन, झारखंड प्रोफेशनल टैक्स की ब्याज माफी तथा एमनेस्टी योजना शुरू करने, वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए डीलरों के लिए जीएसटी एमनेस्टी योजना शुरू कराने सहित अन्य प्रस्ताव रखे. जबकि उद्योग उप समिति ने कोल्हान में नए औद्योगिक पार्क अथवा विशिष्ट विनिर्माण क्लस्टर की स्थापना, टाटानगर में कोचिंग डिपो की स्थापना करने का अनुरोध करने, जमशेदपुर में एमएसएमई सुविधा केंद्र की स्थापना, औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार करने, प्रतिस्पर्धी विद्युत दर, विश्वसनीय आपूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति के बुनियादी ढांचे में सुधार, बड़े उद्योगों एवं एमएसएमई के साथ नियमित बैठकें, वेंडर डेवलपमेंट एवं बी2बी संवाद शुरू कराने, झारखंड सिंगल विंडो सिस्टम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने, इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 एवं जियाडा रेगुलेशन 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, सरकारी योजनाओं पर सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने एवं कोल्हान में जेएसएमडीसी कार्यालय की स्थापना कराने जैसे प्रस्ताव रखे. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, उमेश कांवटिया एवं निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने भी आमसभा को संबोधित किया. उन्होंने विगत वर्ष में चैंबर के कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए पदाधिकारियों को बधाई दी तथा अपने अनुभव साझा किए. आमसभा में मनोज गोयल, चन्द्रकांत जटाकिया, उमेश खिरवाल, पीयूष गोयल, अश्विनी अग्रवाल, विमल अग्रवाल, पवन नरेडी, राजेश जैसुका, दीपक चेतानी, जयप्रकाश हीरवाल, उमेश शर्मा, पवन अग्रवाल, पवन शर्मा, अजय कुमार भालोटिया, सांवरमल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सतीश कुमार सिंह, चेतन गर्ग, उमंग अग्रवाल, अजय कुमार, अमिश अग्रवाल, विष्णु गोयल एवं शांतनु घोष सहित बड़ी संख्या में चैम्बर के सदस्य उपस्थित रहे.

संबंधित खबरें

  • वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम कसने को जमशेदपुर पुलिस लाई स्पीड गन, पहले दिन मरीनड्राइव पर अभियान29 सितम्बर 2026
  • टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन का मुद्दा फिर गर्माया, पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय29 सितम्बर 2026
  • मरीन ड्राइव बिंदल मॉल फायरिंग में शामिल दो शूटर गिरफ्तार, तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही29 सितम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारताजा खबर
Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
खबर

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

नवम्बर 21, 2026
jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन
खबर

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

नवम्बर 21, 2026
जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे
खबर

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

नवम्बर 21, 2026
Next Post
माता-पिता का आत्मा से दिया आशीर्वाद ही सबसे बड़ा – आचार्य विनयकांत त्रिपाठी, जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रीमद्भागवद्कथा का तीसरा दिन

Jamshedpur shrimadbhagwat katha : माता-पिता का आत्मा से दिया आशीर्वाद ही सबसे बड़ा – आचार्य विनयकांत त्रिपाठी, जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रीमद्भागवद्कथा का तीसरा दिन

हार्ट हेल्थ के लिए एसओएस की मात्रा नियंत्रित करना जरूरी : डॉ विनी, गोलमुरी क्लब में विश्व हृदय दिवस पर हृदय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने किया आयोजन

Jamshedpur heart health awareness : हार्ट हेल्थ के लिए एसओएस की मात्रा नियंत्रित करना जरूरी : डॉ विनी, गोलमुरी क्लब में विश्व हृदय दिवस पर हृदय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने किया आयोजन

वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम कसने को जमशेदपुर पुलिस लाई स्पीड गन, पहले दिन मरीनड्राइव पर अभियान चलाकर सौ वाहनों का काटा ई चालान, शहर के अन्य इलाकों में भी स्पीड गन से होगी वाहनों की रफ्तार की जांच

Jamshedpur police launches speed gun checking : वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम कसने को जमशेदपुर पुलिस लाई स्पीड गन, पहले दिन मरीनड्राइव पर अभियान चलाकर सौ वाहनों का काटा ई चालान, शहर के अन्य इलाकों में भी स्पीड गन से होगी वाहनों की रफ्तार की जांच

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 22, 2026

मेष राशिआज की चिंता छोड़कर आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपकी सबसे बड़ी पूंजी...

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग जमशेदपुर के...

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

​जमशेदपुर:झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं जनजातीय विरासत को रेखांकित करने तथा उसकी विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर...

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में आयोजित श्री रामार्चा पूजा महाप्रसाद वितरण के साथ...

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का हिन्द क्लब के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया...

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता ने वैश्विक खेल आयोजन के केंद्र के रूप में कोलकाता की पहचान को...

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की...

जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं

जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) में किशोरियों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण तथा लैंगिक हिंसा की रोकथाम को...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News