जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन के मामले को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति तेज है. इसको लेकर आरोप प्रत्यारोप के बीच अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने घेरा है. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविन्द कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय में कमिटी मेंबरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बंचिंग के मुद्दे को लेकर अरविन्द पांडेय ने यूनियन अध्यक्ष से कड़े सवाल पूछे. उन्होंने सवाल किया कि ग्रेड रिवीजन के तहत जिन एनएस एम्प्लॉइज का इंक्रीमेंट डेट शिफ्ट हुआ है, उन्हें इस महीने यानी सितंबर 2026 (जिसका भुगतान अक्टूबर 2026 में होना है) की सैलरी में इसका लाभ मिल रहा है या नहीं. (नीचे भी पढ़ें)
अरविंद पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला, तो आगामी कमिटी मीटिंग में जोरदार हंगामा होगा. बैठक में मुख्य रूप से अरविन्द पांडेय के अलावा कमेटी मेंबर सर्वेंद्र झा, राजेश सिंह, शैलेंद्र कुमार, सुशांत शेखर, सत्यप्रकाश (एलडी 3), शुभम मिश्रा (ट्यूब्स), विभाकर कुमार और संतोष पांडेय (पिलेट प्लांट) समेत कुल 20 कमिटी मेंबर उपस्थित थे.




