रामगोपाल जेना,चाईबासा:पंचायती राज विभाग ने मझगांव में प्रस्तावित बस स्टैंड एवं मार्केट कॉम्पलेक्स निर्माण की स्वीकृति दे दी है. जिला परिषद चाईबासा की ओर से प्रस्तावित इस योजना पर करीब 3 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च होंगे. विधायक निरल पूर्ति ने बस स्टैंड के लिए आवंटित भूमि को पथ निर्माण विभाग से जिला परिषद को हस्तांतरित कराने के लिए विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को पत्र लिखा है. अंचल अधिकारी द्वारा वर्ष 2025 में भूमि का चिह्नित किया जा चुका है.(नीचे भी पढ़े)
बस स्टैंड बनने से ओडिशा अंतर्राज्यीय सीमा से आने-जाने वाली बसों, यात्रियों और राहगीरों को सुविधाएं मिलेंगी. वहीं मार्केट कॉम्पलेक्स बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और बाजार को व्यवस्थित रूप मिलने की उम्मीद है. बस एसोसिएशन लंबे समय से बस स्टैंड की मांग कर रहा था.


















