चाकुलिया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती, नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, नगर पंचायत पदाधिकारी मोटाय बानरा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मचारी डाकबंगला परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर सभी ने एक स्वर में महात्मा गांधी अमर रहे का नारा लगाया. मौके पर विधायक समीर मोहंती ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उसकी जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)

जनप्रतिनिधि और पदाधिकारीयों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज विधायक समीर मोहंती, नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा, पार्षद मलय रूहीदास, शतदल महतो, इन्दु देवी, मौसमी मल्लिक, संजय घोष और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने हाथों में झाडू थामकर स्टेशन जाने वाली सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. अवसर पर सभी ने कहा कि शहर को साफ सुधरा रखने में सिर्फ जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों का ही दायित्व नहीं है बल्कि सभी नागरिकों का भी सहयोग जरूरी है. सभी के सहभागिता से ही स्वच्छ शहर निर्माण संभव है. मौके पर सभी सभी ने लोगों से आह्वान किया कि कुड़ा कचरा को इधर उधर ना फेंके और डस्टबीन में कचरा डालकर स्वच्छ चाकुलिया बनाने में सभी नगर पंचायत का सहयोग करें. अवसर पर झामुमो नेता और नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.




