चाकुलिया: चाकुलिया वन क्षेत्र के तसरीशोल साल जंगल में विगत दिनों अज्ञात लोगों द्वारा दर्जनों साल पेड़ काटे जाने की सूचना पाकर गुरूवार को जंगल संरक्षण समिति की अध्यक्ष सह पद्मश्री जमुना टुडू घटना स्थल पहुंचकर जायया लिया. मौके पर श्रीमती टुडू ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी के उदासीनता के कारण आज जंगल से पेड़ों की कटाई हुई है. कहा की एनएच से सटे जंगल से बेधड़क साल पेड़ों की कटाई अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मशीन से की गई जिसकी भनक तक विभाग को नही हुई यह संदेह का मामला है. उन्होंने कहा कि जंगल में लगभग एक किमी तक साल पेड़ को काटा गया है और यह घटना एक दो दिन में नहीं हुआ है और ना ही ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण करने के कारण किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
श्रीमती टुडू ने कहा की इतने वृहद मात्रा में जंगल से जिसतरह पेड़ को काटा गया है इससे साफ प्रतीत होता है कि किसी माफिया के इशारे पर इतने साल पेड़ को काटा गया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार जंगल संरक्षण करने की बात कर रही है, वहीं माफिया जंगल को विनाश कर रहे हैं जो निंदनीय है. उन्होंने इस संबंध में विभाग के वरीय पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.







