जमशेदपुर : जमशेदपुर की बागबेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने बीती रात्री एक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. वहीं उसके पास से लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद की गई है. गिरफ्त आरोपी पश्चिम बंगाल के आनंद नगर का रहने वाला अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली (42) है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूटपाट, हत्या जैसे कुल 17 मामले दर्ज है. शुक्रवार को जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

वह 1 अक्टूबर की रात्री बागबेड़ा के वायरलेस मैदान में आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार लेकर घुम रहा था. इसकी सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने अनुप को घेराबंदी कर पकड़ लिया. वहीं उसके पास से लोड्डे देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद किया गया. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.




