• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur shrimadbhagwat katha : महारास लीला एवं भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह में खूब झूमे श्रद्धालु, जुगसलाई श्री राजस्थान शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, आचार्य विनयकांत ने गौमाता की सेवा को बताया परम कर्तव्य

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन, शुक्रवार को आचार्य विनय कांत त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण की गोपियों संघ रास लीला एवं वृंदावन धाम की विश्व प्रसिद्ध निधि वन में शरद पूर्णिमा की रात होनेवाली महारास लीला का मनमोहक चित्रण किया. ब्यासपीठ से बोलते हुए आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि आज भी ब्रज की पावन भूमि श्री वृंदावन धाम के नीधिवन में रात्रि में साक्षात रूप में रास होता है, जिसे आम जन ना तो देख सकते हैं ना ही रात में वहां कोई रुक सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

आचार्य विनय कांत ने आज ब्यासपीठ से द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के देवी रुक्मिणी के साथ विवाह का वृतांत भी सुनाया एवं इस के दौरान इस संबंध में विभिन्न आकर्षक झांकियों के साथ ही महारास लीला की मार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं. उन्होंने बताया कि देवी रुक्मिणी के अनुरोध और उनके भगवान् श्री कृष्ण को ही अपना पति मान लेने का संदेश श्री कृष्ण को प्राप्त होने पर उन्होंने कैसे देवी रुक्मिणी का अपहरण कर देवी रुक्मिणी के साथ भीषण परिस्तिथियों से निपटते हुए विवाह किया और उन्हें अपनी पटरानी घोषित किया. इस से यह संदेश दिया गया की कैसे भगवान् अपने भक्त की पुकार पर दौडे़ चले आते हैं और भक्तों के मान की रक्षा करते हैं. प्रेक्षागृह में बहुत बड़ी संख्या में जुटे भक्तों के साथ आज भगवान् श्री कृष्ण ओर देवी रुक्मिणी के विवाह का अत्यंत हर्ष और उल्लास से महोत्सव मनाया गया, खुशियां ओर मिठाइयां बांटी गईं. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व विगत रात्रि आचार्य त्रिपाठी अपने साथी भक्तों के साथ बिष्टुपुर स्थित भगवान् श्री श्याम जी खाटू वाले के मंदिर भी दर्शन करने पंहुचे. वहीं आज प्रातः 11 बजे वे श्री टाटानगर गौशाला पंहुचे जहां गौ सेवा की और अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति प्रति दिन 50 रुपये गौशाला में गौसेवा के लिए अवश्य दान करे. उन्होंने कहा कि गौ रक्षा मनुष्य का परम कर्तव्य है. आज की कथा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए छीतरमल धूत, अरुण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल रामुका, पवन काबरा, पवन सिंगोदिया, सांवरलाल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, मुरलीधर शर्मा, पवन शर्मा एवं अन्य सदस्य सक्रिय रहे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rural rural road refilling : बहरागोड़ा के नयाग्राम चौक से नयाग्राम तक जर्जर सड़क की शीघ्र होगी रीफिलिंग, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के आग्रह पर डीसी ने दिया आश्वासन
खबर

Jamshedpur rural rural road refilling : बहरागोड़ा के नयाग्राम चौक से नयाग्राम तक जर्जर सड़क की शीघ्र होगी रीफिलिंग, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के आग्रह पर डीसी ने दिया आश्वासन

October 2, 2026
Jamshedpur cleanliness women honoured: कदमा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता की वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित, वॉइस ऑफ जमशेदपुर के संयोजक ने कहा -स्वच्छता की ये सिपाही ही हमारे समाज की असली ताकत

Tata steel jharia division changes : टाटा स्टील के झरिया डिविजन में संगठनात्मक बदलाव, मनीष कुमार बने चीफ कोल बेनिफिशिएशन व विकास कुमार को नई जिम्मेदारी
खबर

Tata steel jharia division changes : टाटा स्टील के झरिया डिविजन में संगठनात्मक बदलाव, मनीष कुमार बने चीफ कोल बेनिफिशिएशन व विकास कुमार को नई जिम्मेदारी

October 2, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

Jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर हुआ मंथन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

Jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान, दिया गया साफ सफाई रहने का संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News