जमशेदपुर : टाटा स्टील ने घरेलू स्रोतों से कोकिंग कोल की हिस्सेदारी बढ़ाने और कोयला धुलाई (कोल वाशिंग) के महत्व को देखते हुए रॉ मैटेरियल विभाग में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. यह नया बदलाव 1 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है. कंपनी प्रबंधन के अनुसार, टैलेंट हब के हेड आइएल 3 स्तर के अधिकारी मनीष कुमार का चयन एक विशेष प्रक्रिया के तहत हुआ है और उन्हें रॉ मैटेरियल्स के अंतर्गत चीफ कोल बेनिफिशिएशन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज झरिया नियुक्त किया गया है. वे अपने मौजूदा स्तर पर ही कार्य करेंगे और झरिया के जनरल मैनेजर को रिपोर्ट करेंगे. उनका कार्यस्थल झरिया रहेगा. मनीष कुमार वर्ष 2007 में टाटा स्टील में पावर डिस्ट्रीब्यूशन विभाग में मैनेजमेंट ट्रेनी टेक्निकल के रूप में शामिल हुए थे. इसके बाद वर्ष 2011 में उन्हें प्रमोट कर सीनियर मैनेजर मेंटेनेंस जेसीपीपी झरिया बनाया गया. 2013 में वे सीनियर मैनेजर मेंटेनेंस बीसीपीपी झरिया और 2014 में सीनियर मैनेजर ऑपरेशन जेसीपीपी ट्रांसफर किए गए. वर्ष 2017 में वे हेड ओएंडएम वाशरी 3 कोल बेनिफिशिएशन के पद पर प्रमोट हुए. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद वर्ष 2024 में उन्हें वेस्ट बोकारो में जनरल मैनेजर कार्यालय के तहत ‘शिखर चैंपियन’ की जिम्मेदारी मिली और 2026 में वे टैलेंट हब में हेड बने थे. नए फेरबदल के बाद अब हेड जेसीपीपी प्रसेनजीत सामंत आइएल 3, हेड बीसीपीपी अनुराग श्रीवास्तव आइएल 3 और हेड इंजीनियरिंग सर्विसेज झरिया अमन आइएल 3 अपने-अपने स्थानों से मनीष कुमार को रिपोर्ट करेंगे. दूसरी ओर, इस नए पुनर्गठन के तहत चीफ सिजुआ ग्रुप, आइएल 2 विकास कुमार के पदनाम में बदलाव करते हुए उन्हें चीफ माइंस झरिया बनाया गया है. वे भी जनरल मैनेजर झरिया को ही रिपोर्ट करेंगे और झरिया से ही कामकाज संभालेंगे. उनके अधीन अब हेड भेलाटांड़ मनोज कुमार आइएल 3, हेड सिजुआ संजीव कुमार ठाकुर आइएल 3, हेड प्लानिंग आलोक कुमार सिंह आइएल 3, सीनियर एरिया मैनेजर ऑपरेशन बसंत कुमार सिंह आइएल 4 और सीनियर एरिया मैनेजर मेंटेनेंस सिजुआ ग्रुप अमित कुमार दत्ता आइएल 4 अपने संबंधित स्थानों से रिपोर्ट करेंगे.




